कुमाऊँ में प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक बच्चे की मौत और 5 घायल,माँ बोली ओ चनू लौट जा चेली…वीडियो..

Spread the love

कुमाऊं के चम्पावत जनपद में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की छत अचानक गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई,

https://youtube.com/shorts/IGyRXwFLTaE?featurehttps://youtube.com/shorts/IGyRXwFLTaE?feature=share

जबकि तीन बच्चे घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही शिक्षा महकमे के साथ ही प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम मौके लिए रवाना हो चुके हैं, एसडीएम मौके पर पहुंची हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटी विकास खंड के मौनकांडा प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्रा सोनी पुत्री श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह शौचालय की जर्जर छत है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। डीएम ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। एसडीएम रिंकू बिष्ट मौके पर हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों में घटना को लेकर रोष है। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678