बीजेपी चुनाव प्रभारी का बड़ा बयान-: 2022 में उत्तराखंड के ये होंगे मुख्यमंत्री

Spread the love

केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने आज देहरादून में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ही नेतृत्व में लड़ा जायेगा। 2022 में सरकार आने के बाद पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने चार धाम यात्रा को लेकर भी धामी सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार की सकारात्मक पैरवी पर निर्णय दिया है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को भी विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य को चारधाम ऑल वैदर रोड, चारधाम पुर्ननिर्माण कार्य सहित कई योजनाये दी है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कोविड काल में उभरने के लिए दी गयी प्रोत्साहन राशि की सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले आज फौजी बाहुल्य प्रदेश के हितैशी बनने का नाटक रच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678