चमोली में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थानीय निवासी ने थाना थराली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात ने उसकी नाबालिक बहन के साथ छेड़छाड़ की है। जिस सम्बन्ध में थाना थराली में 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक हेमलता कुनियाल के सुपुर्द की गयी। दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में पीडिता के बयानों के आधार पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे  द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। थानाध्यक्ष श्री बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पीड़िता द्वारा दिये गए मोबाइल नम्बर से सर्विलांस व मुखबिरी की सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त रोबिन सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी भेंटा देवराडा तहसील थराली चमोली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678