बिग ब्रेकिंग -:रुद्रपुर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाला, आरोपी किशोर गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर किशोरी से किशोर द्वारा दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी किशोर के खिलाफ पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले किशोर को गिरफ्तार किया, थाना पुलिस को पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर सौप कर बताया उसकी पुत्री रुद्रपुर स्थित कालेज में पढ़ती है। पूर्व में किशोरी का परिवार ट्रांजिट कैंप में किराए में रहता था। बाद में परिवार लालपुर जाकर रहने लगा। किशोरी जब कल स्कूल आई थी। इसके बाद वह घर को जा रही थी। इसी बीच डीडी चौक के पास उसे ट्रांजिट कैंप निवासी किशोर मिला और उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई तो परिजन देर शाम ट्रांजिट कैंप थाने पहुचे। जिसके बाद पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को तहरीर सौपी गयी। मामले में पुलिस ने तत्काल आरोपित किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए देर रात उसे घर से हिरासत में ले लिया।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678