मुजफ्फरनगर के एक दरिंदे ने देवप्रयाग में लिफ्ट देने के बाद महिला के साथ रेप-: चालक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया

Spread the love

देवप्रयाग में लिफ्ट देने के बाद महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिफ्ट देकर एक ट्रक चालक और उसके दो साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

महिला के पिता ने देवप्रयाग थाने में चालक राजीव (33) पुत्र लाखन सिंह ग्राम कसरेवा थाना शाहपुर तहसील बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के साथ सतवीर सिंह पुत्र जयप्रकाश वर्ष (49) वविन्नु (30) पुत्र लखीम चन्द्र दोनों निवासी ग्राम सिहानी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद पर मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे भरपूर के पास 25 वर्षीय विवाहिता ने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। और थोड़ी दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक रोक दिया,साथ ही उसमे दो अन्य लोग भी थी थे उनको नीचे उतार दिया,उसके बाद दरिंदे ने महिला के साथ दुराचार किया

शर्मनाक ट्रक चालक के दो और साथी भी पुलिस की गिरफ्त में चालक ने ट्रक रोक दिया तथा उसमें दो लोग नीचे उतर गये। जिसके कि बाद चालक ने महिला से दुराचार  किया, महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंच गये और चालक और उसके साथियों की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि, चालक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678