खटीमा पहुंचे धामी का भव्य स्वागत ,पंतनगर में साइकिल रैली, टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाया

Spread the love

मुख्यमंत्री  धामी ने पंतनगर में एक साइकिल रैली में प्रतिभाग कर टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे 127 खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया, उधमसिंह नगर जिले के दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पंतनगर से नगला तक साइकिल चलाई। 127 खिलाड़ियों ने भी इस साइकिल रैली में प्रतिभाग किया। इसके अलावा धामी ने किच्छा विधानसभा के नगला क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। और उन्होंने करगिल शहीद देव बहादुर थापा द्वार का लोकार्पण भी किया। उसके बाद मुख्यमंत्री  सितारगंज पहुंचे। उन्होंने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और प्रदेश में शांति की कामना की। सितारगंज से मुख्यमंत्री खटीमा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678