पहाड़ ब्रेकिंग-: टूर्नामेंट मैच जीतकर वापस लौट रही थी टीम, खाई में गिरी मैक्स.. खिलाड़ियों की मौत…

Spread the love

गढ़वाल: क्रिकेट मैच जीतकर वापस लौट रही थी टीम, खाई में गिरी मैक्स..2 लोगों की मौत
रिखणीखाल में एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। एक बार फिर से एक बड़े हादसे की खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से आ रही है।यहां रिखणीखाल में एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर लौट रहे थे। जैसे ही मैक्स रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पहुंची, तो गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पत्थर पड़ा था, जिससे बचने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई। बीती रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश निवासी ग्राम कंदरयी, और रमेश चंद्र निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हादसे में राहुल, रोहित और नितिन घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678