देवी देवताओं के दरबार पहुँचे बेरोजगारों के माता-पिता, गोलू ज्यूँ के दरबार में लगाई अर्जी …गोल्ज्यू हमोर लै दुःख सुणो

Spread the love

पहाड़ के बेरोजगार युवाओं ने गोल्ज्यू देवता से मांगा न्याय- गोल्ज्यू हमोर लै दुःख सुणो

देवभूमि में ऐसी शक्तियां विराजमान हैं,यहां दुनिया सर झुकाती है। आप यह भी जानते होंगे कि देवभूमि में अल्मोड़ा से 7 km आगे न्याय के देवता गोलू ज्यूँ देवता का भी मंदिर है। कहा जाता है कि गोलू देवता के दर में इंसाफ की गुहार लगाने वाले को इंसाफ जरूर मिलता है।
इधर उत्तराखंड में लगातार नौकरियों में धांधली की खबरें सामने आ रही हैं और बेरोजगार युवा परेशान है। गोलू देवता के मंदिर में उत्तराखंड के बेरोजगारों ने और बेरोजगारों के माता-पिता ने अर्जी लगाई है। अर्जी में लिखा गया है कि देवभूमि में यह कैसा अन्याय हुआ? सालों साल मेहनत करने वाले गरीब बच्चे आज
बेरोजगारी के लिए परेशान हैं। अर्जी में लिखा गया है कि नेताओं ने अपने बच्चों और रिश्तेदारों को हर जगह फिट कर लिया और बेरोजगार युवा आज दो रोटी के लिए इधर उधर भटक रहा है। अर्जी में आगे लिखा गया है कि हे गोलू देवता अब तुम ही न्याय करना। इस घोटाले में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें दंड देना।
गरीब मेहनती बच्चों का हिसाब आप ही करना। जिन लोगों ने लूट लूट कर हम को बर्बाद किया है उनका भी हिसाब करना। हे गोल्ज्यू देवता हमारी दुख सुनिए हमारे लिए न्याय कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678