उत्तराखण्ड -: वाहन दुर्घटना से हर हफ्ते यहां दर्जनों लोग अपनी जान गवा रहे, देर रात की दुःखद खबर, यहां वाहन गिरने से 3 लोगों की मौत हो गयी….

Spread the love

उत्तराखण्ड में वाहन दुर्घटना थमने का नाम नही ले रहा है हर हफ्ते यहां दर्जनों लोग अपनी जान गवा रहे है ताजा मामला जौनपुर ब्लॉक का है यहां वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा,वाहन में 5 सवारी बताई जा रही है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी,

कल देर रात जौनपुर ब्लॉक के बेल परोगी से ग्राम कण्डी सहायक कच्चा मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK07CA2711 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग शादी का सामान लेकर घर आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उक्त यूटिलिटी गाड़ी कल शाम विकासनगर से बेलगांव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 5 लोग सवार थे जिनमें से 3 की मृत्यु हो गई, व दो लोग गंभीर रूप से घायल गए। दोनों घायलों को देर रात ही देहरादून भेजा गया जबकि अस्पताल की मोर्चरी दूर होने के

कारण मृतकों के शव निकट के पशु अस्पताल में रखें गए। इससे पूर्व हादसे की सूचना पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों के नाम……

गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष.

कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष ।

घायलो का विवरण

थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष मनोज राणा पुत्र बलदेव

बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष.

मनोज राणा यूटिलिटी वाहन का चालक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678