पहाड़ से भोजनमाता गीता देवी ने मुख्यमंत्री धामी से लगाई गुहार ….

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चम्पावत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेरा की भोजनमाता गीता देवी ने गुहार लगाई है…..

भोजनमाता गीता देवी का कहना है कि उन्हें भोजनमाता पद से हटाया जा रहा है, मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज करते हुए गीता देवी ने कहा कि वे स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाने का काम करती हूं मुझे भोजन माता के पद से हटाया जा रहा है।

कुमाऊं में चम्पावत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने के कारण स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भोजन माता गीता देवी को हटाया जा रहा है, जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है कि उन्हें भोजन माता पद से ना हटाया जाए। गीता देवी का कहना है कि वह अपने परिवार में कमाई करने वाली एक मात्र सदस्य हैं।गीता के पति का निधन हो चुका है और उनके 5 बच्चों में से 3 की शादी हो चुकी है दो बच्चे अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं,

भोजन माता पद में रहकर वो बच्चो की पढाई का खर्चा निकाल लेती है, अब उन्हें घर चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गीता देवी ने बताया की वह पिछले 17 वर्ष से भोजनमाता के रूप में कार्य करती आ रहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें भोजन माता के रूप मे फिर से काम पर रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678