उत्तराखण्ड में आज बेहद दुखद घटना- बारात से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 14 लोगों के मौत हो गयी..

Spread the love

उत्तराखण्ड से आज एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, यहां चम्पावत जनपद में देर रात बारात से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 14 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। स्थानीय मीडिया से प्राप्त खबरों के मुताबिक सूखीढांग-डांडामीनार रोड़ पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में 16 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाल में हुई शादी में शामिल होकर लौट रहे थे, रात 3 बजे करीब वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678