आजकल सब्जियों की महंगाई से अच्छा है, कुमाऊं का प्रसिद्द और स्वादिष्ट व्यंजन भट्ट की चुड़कानी ,कैसे बनाई जाती है,”चुड़कानी” देखने के लिए लिंक ओपन करें

Spread the love

कुमाऊं का प्रसिद्द और स्वादिष्ट व्यंजन माना जाता है, भट्ट की चुड़कानी

खबरों के साथ साथ आज गढ़वाली कुमाउँनी वार्ता आपको उत्तराखंड कुमाऊं का लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन भट्ट की चुड़कानी  के बारे में बताने जा रहे हैं। भट्ट की चुड़कानी उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके की एक परंपरागत रेसिपी मानी जाती है। भट्ट स्वास्थ्य के लिए खास तौर पर अच्छा माना जाता है। भट्ट की दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। डॉक्टर की माने तो इसे खाने से कई बीमारियों में फायदा बताते है

कैसे बनाई जाती है स्वादिष्ट भट्ट की चुड़कानी।

भट की चुरकानी बनाने के लिए पहले कढ़ाई में तेल गर्म किया जाता है, उसके बाद उसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता हैं।  कढ़ाई में भट्ट के दाने डालकर ऊंचे मध्यम आंच पर तब तक भूना जाता है अब तक इसका बाहर का छिलका फट न जाए। इसके बाद कढ़ाई में गेंहू का या चावल का आटा डालकर। जब तक रंग भूरा न हो जाय तब तक आटे को भूना जाता है। अब सिलबट्टे में पिसे मसालें कढ़ाई में डालकर आधे से एक मिनट तक भूना जाता है। इसके बाद कढ़ाई में चार कप पानी डालकर थोड़ी देर ढककर पकाया जाता है। इस दौरान बीच-बीच में मिश्रण को हिलाया जाता है, ताकि आटा कड़ाही के नीचे न लगे उसके बाद थोड़ी देर में ग्रेवी का रंग बदलकर हल्का काला हो जाता है। इस तरह से तैयार होता है, पहाड़ी कुमाउँनी स्वादिष्ट भट्ट की चुड़कानी। इसे चावल के साथ परोसा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678