रानीखेत मैं भी अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया

Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाय। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में स्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने स्व बाजपेयी को प्रेरणा श्रोत बताते हुए उनके बताये मार्ग में चलने की बात कही। मोहन नेगी ने कहा कि बाजपेयी जी के सपने साकार हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व बाजपेयी द्वारा रचित कविताओं को भी सुनाया। इस मौके पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रेखा पांडे,जिला मंत्री सीमा जसवाल,सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष बिपिन भार्गव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौकै पर कैंट उपाध्यक्ष संजय पंत ,मोहन नेगी,विमला रावत,विनोद कुमार,खजान जोशी,अनु सोनकर,गिरधर किरौला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत संचालन नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने किया। उधर ताड़ीखेत मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678