गरुड़ में प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ गृहण आज

Spread the love

गरुड़ नगर पदाधिकारियों का शपथ गृहण समारोह

गरुड़ ( बागेश्वर)। प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के गरुड़ इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ गृहण कार्य क्रम के डी पाण्डे आदर्श रामलीला मैदान गरुड़ मे आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री शिव सिह बिष्ट विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फार्शवं ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट मौजूद रही। इस मौके पर नगर इकाई के अध्यक्ष महेश ठाकुर, उपाध्यक्ष धीरज भाकुनी, महामन्त्री रोहित पाण्डे, उपसचिव गिरीश लाल, कोषाध्यक्ष दीवान सिह नेगी को ईश शपथ दिलाते हुए व्यापारी हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिह बिष्ट ने व्यापारियों को समाज के हित व हर कार्य मे हमेशा अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि ललित फार्शवन् ने व्यापार जगत को देश की रीढ़ बताते हुए हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े होने की बात कही है। प्रांतीय उधोग व्यापार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोरा ने पहाड़ के विकास के लिए बैजनाथ से हैली सेवा शुरू करने के साथ ही पहाड़ों मे रेल सेवा को जोड़ कर पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कार्यक्रम मे पहुँचे सभी अतिथियों व व्यापारियों का फूल मालाओ से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री हरीश सोनी, जिला महामन्त्री अनिल कार्की, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पाण्डे, अखिल जोशी, गिरीश पाण्डे, रमेश जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष टीट बाजार प्रेम सिह नेगी, ईश्वर कांडपाल, विपिन तिवारी, खीम सिह मेहरा, सुंदर बरोलिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापार संघ गरुड़ के चुनाव प्रभारी अनिल पाण्डे द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678