देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार खत्म, भारत की राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू,

Spread the love

देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ देर में खत्म, इसमें सांसदों की वोटों की गिनती हुई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों का वोट और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं।

राष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग: सांसदों के वोटों की गिनती पूरी; मुर्मू जी को 540 और यशवंत जी को 208 वोट मिले, 15 वोट रद्द।
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। राज्य सभा के महासचिव ने इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678