Ukraine : यूक्रेन में रूस के हमले में एक भारतीय छात्र की मौत, भारत में लोगों की चिंता बढ़ी

Spread the love

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम नवीन कुमार है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है, ‘हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खारकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

इस बीच यह दुखद खबर आई है। नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह हुए हमले में एक भारतीय स्टूडेंट्स की मौत की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678