उत्तराखण्ड में कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष  करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष  भुवन कापड़ी।

कांग्रेस ने लंबे समय से चल रही अटकलो पर विराम लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रानीखेत से पूर्व विधायक करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष के पद पर हाल ही में भाजपा से वापसी कर लौटे यशपाल आर्य को जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं खटीमा से हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर चर्चाओं में आए भुवन कापडी़ को सदन में उप नेता बनाया गया है।

तीनोंं ही पदों पर की गई नियुक्ति को प्रीतम कैंप और हरीश रावत कैंप  के लिए झटका माना जा रहा है। कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल हरीश रावत की पसंद थे। वहीं प्रीतम पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं,लेकिन अनुभव और वरिष्ठता के लिहाज से आर्य को तरजीह दी गई। हाईकमान भी अध्यक्ष पद पर नए चेहरे को लाना चाहता था। माहरा पूर्व में भी अध्यक्ष पद पर दावेदार रहे हैं और कापडी को खटीमा जीत का पुरस्कार दिया गया। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब संगठन अध्यक्ष और सदन में गढ़वाल मंडल को कोई तवज्जो नहीं मिली है। ऐसा गढ़वाल में पार्टी को मिली करारी हार को भी वजह माना जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर इस इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678