देखिये- होलिका दहन का शुभ मूहुर्त, 18 या फिर 19 मार्च को है होली, खबर पढ़कर दूर करें भ्रम और जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Spread the love

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 17 मार्च और दिन बृहस्पतिवा को दोपहर 01:29 बजे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू होगा। वहीं, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त यानी 18 मार्च शुक्रवार दोपहर 12:47 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहुर्त रहेगा। वैसे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 17 मार्च की शाम 9  बजकर 6 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस तरह होलिका कुल घंटा 10 मिनट तक शुभ होगा।

इस साल सिर्फ काशी में होली 18 मार्च को मनाई जाएगी,  देशभर में 19 मार्च को  रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार भी होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा की रात किया जाता है। इसमें प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में भद्रा रहित रात्रि मान्य होती है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय के मुताबिक, इस बार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 17 मार्च को दोपहर 1 बजकर 3 मिनट पर लग रही है। इसके बाद यह 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है। ऐसे में 17 मार्च को भद्रा समाप्ति के बाद रात 12 बजकर 57 बजे के बाद ही होलिका दहन होगा। ऐसे में होली 19 मार्च को मनाई जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678