कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ फूलदेई त्योहार मनाया,

Spread the love

आज कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखण्ड का लोकपर्व #फूलदेई मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट किये। पुष्कर धामी ने सभी प्रदेशवादियों को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी ने शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678