उत्तराखंड से बड़ी खबर -: कौन बनेगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसको मिलेगी, यहां देखिए…

Spread the love

पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में भाजपा के कई विधायक और नेता खड़े दिखाई दे रहे हैं। लगभग 6 से ज्यादा विधायक सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं तो कहा जा सकता है कि सीएम धामी हार कर भी जीत गए हैं।

मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों की पहली पसंद बने पुष्कर धामी, आधा दर्जन विधायकों ने की सीट छोड़ने की पेशकश

मुख्यमंत्री की रेस में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गड़िया औऱ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत के बाद अब पूरे प्रदेश में एक ही सवाल है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री की गद्दी किसको मिलेगी। सीएम धामी के खटीमा से चुनाव हारने के बाद सीएम पद को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चाएं तो यहां तक है कि नवनिर्वाचित विधायक रितु खंडूरी को उत्तराखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678