देहरादून,’रमझमा’ गीत यूट्यूब पर आज लॉच हो गया एक ही दिन मैं हजारो लोगो ने पसंद किया है, लोकगायिका संगीता ढौंडियाल के इस ऑडियो और वीडियो गीत के पोस्टर का लोकार्पण पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार इस गीत की सराहना की।
पुलिस मुख्यालय में संगीता के नए गीत का लोकार्पण करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस तरह के गीत न सिर्फ नई पीढ़ी को उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करते हैं, बल्कि पर्यटकों को भी यहां की खूबसूरती से अवगत कराते हैं। लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने कहा उन्होंने गीत के माध्यम से उत्तराखंड में पर्यटकों को आने के लिए प्रेरित किया है। गीत की खास बात यह है कि इसमें गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार क्षेत्र की बोली, पहनावा और इन क्षेत्रों की प्राकृतिक दृश्यों को दिखाया गया है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक