उत्तराखंड पुलिस के दो जवान घायल युवक के लिए फरिश्ता बनकर आये

Spread the love

कर्तव्य में परवाह नही करेंगे जान की,
वतन की शान पर कुर्बान जाएंगे,
इन पंक्तियों को साकार किया ड्यूटी से लौट रहे दो जवानों ने।

उत्तराखंड पुलिस के दो जवान दिनेश व अरूण गुसाई सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बनकर आये।
बुधवार रात को पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस जवान दिनेश दफ्तर से घर जा रहे थे पटेलनगर के गुलाटी स्वीट शॉप के पास बाइक सवार को किसी कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ा था दोनों जवानों ने घायल युवक को अपनी बाइक में उठाकर अस्पताल ले गए। जहां युवकों को इलाज दिया जा रहा है। घायल युवक की मदद करने वाला एक जवान अपने पिता की दवाई लेकर जा रहा था। लेकिन पिता के फर्ज से पहले जवान ने अपनी ड्यूटी को निभाते हुए घायल युवक की मदद की। पुलिस जवानों को हर कोई सल्यूट कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि यदि घायल युवक को जवान समय पर नहीं लाते तो उसकी जान खतरे पर पड़ जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678