गाय काटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, सहसपुर

Spread the love

थाना सहसपुर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के पर्यवेक्षण में तथा A.S.P/थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के परिपेक्ष्य में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरूध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15.01.2021 की रात्रि को उ0नि0 रविन्द्र सिंह मय फोर्स के थाना क्षेत्र में रवाना थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खुशहालपुर में धोबी मौहल्ले में रिजवान पुत्र इकबाल अपने घर पर कुछ लोगों के साथ गाय काट रहे हैं। इस पर उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी मय फोर्स के ग्राम खुशहालपुर में पहुँचे। जहां पर रिजवान के घर पर चार (04) लोग खड़े थे। जो पुलिस कर्म0गणों को देखकर भागने लगे। मौके पर दो लोगों को पकड़ लिया जिनसे नाम पता पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम इल्ताफ पुत्र लियाकत तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कुर्बान पुत्र नियामत निवासीगण धौबी मौहल्ला खुशहालपुर जनपद देहरादून बताया। जिनसे पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया हम चार लोगों द्वारा यहां पर गाय काटी जा रही थी। जो दो लोग भागे हैं उनका नाम रिजवान पुत्र इकबाल तथा शमशाद पुत्र रज्जाक निवासीगण खुशहालपुर है। *मौके पर बरामद एक कुंटल गोवंश पशु सिंह तथा खुर उचित स्थान पर दफनाया गए। मौके पर पकड़े गये अभियुक्तगणो से एक कुल्हाड़ी व दो चाकू (छुरे) बरामद किये। जिस पर दोनों अभियुक्तों को मौके से समय 22.50 बजे गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 0008/2021 धारा 3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0 बनाम इल्ताफ आदि, मु0अ0सं0 0009/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम इल्ताफ

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. इल्ताफ पुत्र लियाकत उम्र 24 वर्ष निवासी धौबी मौहल्ला खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून
2. कुर्बान पुत्र नियामत उम्र 22 वर्ष निवासी धौबी मौहल्ला खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून

बरामदगीः-
1. एक कुल्हाड़ी
2. दो चाकू

पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी
2. का0 154 मौ0 इरशाद
3. का0 1005 अमित कुमार
4. का0 1098 नीरज कुमार
5. का0 766 सन्दीप कुमार
6. का0 467 जगजोत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678