PUBG खेलते -खेलते दो बहनें, को ग्वालदम के एक नेपाली लड़के से प्यार हो गया, शादी के लिए पहुंचीं उत्तराखंड,देखिए खबर आगे क्या हुआ

Spread the love

नरेंद्र पिमोली

शिमला : उत्तराखंड के चमोली जिले में प्यार मोहब्बत का एक अजीबो-गरीब मामला आया है. हिमाचल प्रदेश से दो बहनें ग्वालदम के एक नेपाली  लड़के के साथ PUBG गेम खेलते- खेलते प्यार हो गया और शादी करने के लिए हिमाचल के कांगड़ा से उत्तराखंड के थराली पहुंच गईं. इस अजब प्रेम कहानी के बीच तीनों शादी के लिए थराली कोर्ट भी गए. लेकिन उनका दिल तब टूटा जब उन्हें पता चला कि लड़का नाबालिग है. इसीलिए उनकी शादी नहीं हो पाई. वहीं हिमाचल पुलिस भी लड़कियों की तलाश में ग्वालदम पहुंच गई.

बताया जा रहा है कि ग्वालदम में रहन वाले नेपाली मूल के एक लड़के सूरज पुत्र देवेंद्र जो पिछले कई वर्षों से ग्वालदम में ही रहता है, उससे एक बहन शादी करने पहुंची थी। पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का युवक दोनों लड़कियों को लेने ऋषिकेश तक गया था। बताया जा रहा है कि दोनों सगी बहनों में से बड़ी बहिन का संपर्क मोबाइल फोन से ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के युवक से हुआ था और फोन पर ही दोनों का प्यार हो गया। और लड़की घर से नकदी, जेवरात के साथ ही अपनी छोटी बहन को लेकर ग्वालदम आ गई। बताया जा रहा है कि लड़की बालिग है, जबकि लड़का नाबालिग है। जिस कारण उन दोनों की शादी नहीं हो पा रही है। हालांकि लड़की शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है।

इस संबंध में हिमाचल पुलिस की टीम के एएसआई सुरजीत कुमार ने बताया कि लड़कियों के घर से भाग जाने के बाद उनके भाई ने बैजनाथ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। जिसके बाद दोनों लापता बहनों की पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो उनकी लोकेशन ग्वालदम में मिली। जहां पर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बताया कि दोनों को वापस हिमाचल ले गए है। जहां पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। उसी के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 21 जुलाई को थाना बैजनाथ को गुमशुदगी की तहरीर मिली थी। उसी के बाद पुलिस लड़कियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई थी। बताया कि घर से लाई काफी नकदी खर्च कर दी है। इसके अलावा जेवर भी बेच दिए हैं। जिस की जांच की जा रही है। इस पुलिस टीम के साथ युवतियों का भाई भी यहां पहुंचा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678