भाजपा प्रत्याशी का निधन,भाजपा ने यहां से बनाया था प्रत्याशी, कल ही हुई थी वोटिंग

Spread the love

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, कल ही हुई थी वोटिंग- खुद भी डाला था वोट
मुरादाबाद से भाजपा ने बनाया था प्रत्याशी
72 साल की उम्र में हुआ निधन
हार्ट अटैक आने से हुई मौत
उपचार के लिए एम्स ले गए थे परिजन, वहीं हार्ट अटैक आने से हुई मौत
Moradabad Lok Sabha Seat सर्वेश सिंह ने 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर ठाकुरद्वारा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। इसके बाद चार बार लगातार चुनाव जीतकर भाजपा के कद्दावर नेता बने। ठाकुरद्वारा सीट पर अभी तक पार्टी उनका विकल्प नहीं खोज पाई है। बता दें कि सर्वेश सिंह को भाजपा ने चौथी बार मुरादाबाद लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया था।
1991 में पहली बार लड़े थे चुनाव
सर्वेश सिंह ने 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर ठाकुरद्वारा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। इसके बाद चार बार लगातार चुनाव जीतकर भाजपा के कद्दावर नेता बने। ठाकुरद्वारा सीट पर अभी तक पार्टी उनका विकल्प नहीं खोज पाई है।

पांच दावेदारों पर पड़े थे भारी
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के पांच दावेदारों के नाम केंद्रीय समिति को भेजे गए थे। इसमें सर्वेश सिंह, राजपाल सिंह चौहान, डा. शैफाली सिंह, डा. विजय चौहान और पूर्व राज्यसभा सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम शामिल थे। इनमें से चार ठाकुर दावेदार थे।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678