कुमाऊँ ब्रेकिंग-: भतीजी के पीछे चाची ने भी लगा दी छलांग, सरयू में खोजबीन जारी… एक क्लिक में देखिए पूरा मामला

Spread the love

बागेश्वर में दो के डूबने की सरयू नदी में बहने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि एक युवती ने सरयू में छलांग लगा दी। उसे बचाने गई महिला भी बह गई है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम दोनों की खोजबीन में जुट गई है। बहने वाली दोनो महिलाएं चाची और भतीजी बताई जा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज विकास भवन के समीप से एक युवती अपनी चाची के साथ जा रही थी। अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। उसे बहता देख चाची भी नदी में कूद गई। दोनों को बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विस की टीम सरयू में खोजबीन कर रही है। दोनों स्यालडोबा की बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678