बागेश्वर से ऐतिहासिक जीत के बाद विधायक चंदन राम दास ने भगवान बाबा बागनाथ लिया आशीर्वाद …..

Spread the love

चंदन राम दास ने बागेश्वर से ऐतिहासिक जीत के बाद भगवान बाबा बागनाथ व भगवान काल भैरव का आशीर्वाद लिया। भगवान बाबा बागनाथ व भगवान काल भैरव से प्रार्थना कर कहा सम्मानित जनता व देवतुल्य कार्यकर्ता का धन्यवाद किया।

बागेश्वर जिले की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। बागेश्वर सीट में भाजपा के चंदन राम दास ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास को 12141 मतों से हराया है। चंदन राम वर्ष 2007 से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। बागेश्वर सीट में आप प्रत्याशी बसंत कुमार तीसरे स्थान पर रहे हैं। कपकोट सीट भाजपा के सुरेश गढ़िया ने जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 4046 मतों से पराजित किया है। कपकोट सीट में भी आप प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बागेश्वर सीट में आठ तो कपकोट में 6 प्रत्याशी मैदान में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678