बुर्जुग महिला की सहायता कर, दिलाया खाकी ने भरौसा..

Spread the love

आज अल्मोड़ा थानाध्यक्ष दन्या  संतोष देवरानी को सूचना प्राप्त हुई कि,  नन्दी देवी (उम्र-75 वर्ष) पत्नी स्व0  हरीश दत्त निवासी- फल्याॅट दन्या जिनकी कोई संतान नहीं हैं एवं अकेली रहती हैं तथा उन्हें खाद्य सामग्री की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष द्वारा उक्त बुजुर्ग महिला की समस्या को देखते हुए उनसे सम्पर्क कर उनकी कुशलता जानी एवं उन्हें खाद्य सामग्री देकर सहायता करने का प्रयास कर मानवता का फर्ज निभाया।
बुजुर्ग महिला के आस-पास रहने वाले लोगों से भी उनकी सहायता करने को भी प्रेरित किया गया, तथा इन्हें किसी भी प्रकार की समस्या एवं जरूरत होने पर पुलिस से सम्पर्क करने हेतु कहा गया, तथा बुजुर्ग महिला को भविष्य में भी हर सम्भव मदद का भरौसा दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678