प्रियंका मेहर के साथ क्रिएटिव हब का डांडिया धमाल

Spread the love

प्रियंका मेहर के साथ क्रिएटिव हब का डांडिया धमाल

द क्रिएटिव हब के दसवें साल के आयोजन पर झूम उठा हर कोई

गढ़वाली फ्यूज़न में लगाया प्रियंका के डांडिया सांग्स ने तड़का
देहरादून।
द क्रिएटिव हब की ओर से इस नवरात्र पर डांडिया धमाल विद प्रियंका मेहर इन एसोसिएशन विद सॉलिटेयर होटल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रियंका मेहर के गीतों पर हर कोई झूम उठा। इस दौरान प्रियंका ने भी मंच से क्रिएटिव हब को दस साल पूरे होने की बधाई दी।
दून में पहली बार ऐसा मौका था जबकि हरिद्वार रोड स्थित होटल सॉलिटेयर में डांडिया नाइट कार्यक्रम में गढ़वाली गीतों का तड़का लगा। इस दौरान प्रियंका मेहर ने गढ़वाली और डांडिया गीतों पर लोगों को जमकर झूमाया। वहीं वेडिंग एक्सपो ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान पहली बार एक ही जगह पर शादी सम्बन्धी जरूरी चीजों का मार्किट लोगों को मिल पाया। इसमें शेखर बाय मयंक, नंदिनी बाय पूनम राजपूत, येलो मेरीगोल्ड, नैनीज बेकरी, द वेडिंग आर्चीज, बीएनआई, हिमालया ट्री, हैंडमेड इंडिया, मनोज मेहंदी आर्ट ने अपने स्टाल्स लगाए।इस मौके पर द क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू ने महिलाओं के साथ डांडिया स्टेप्स किए।उन्होंने बताया कि द क्रिएटिव हब की ओर से स्थानीय लोगों को ध्यान में रखते हुए इस बार गढ़वाली फ्यूज़न रखा गया है। यानी डांडिया के साथ गढ़वाली गानों का तड़का लगा।जिससे डांडिया करने वालों ने गढ़वाली गीतों पर भी डांस किया। वहीं गूंज संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए कलेक्शन सेंटर भी लगाया गया।सॉलिटेयर होटल के ओनर ऋषि बंसल ने बताया कि पहली बार इस आयोजन में सॉलिटेयर होटल सहयोगी है। डांडिया नाईट की एंकरिंग सेलिब्रिटी होस्ट नवाब ने किया। इस मौके पर अक्षित बंसल, कोरियोग्राफर शिवम लोधी, योगेंद्र कुमार स्टीव फ्रैंक, मीनाक्षी सती और आशा नौटियाल आदि उपस्थित थे।

….
दुर्गा माता की आरती से शुरुआत
मीतू बंसल ने बताया कि डांडिया विद गरबा रास-2021 की शुरुआत दुर्गा माता जी की आरती से हुई। जिसमें सबसे पहले ट्रेडिशनल राउंड आयोजित किया गया। इस राउंड में फाइव स्टेप डांडिया किया गया।बताया कि आयोजन से पहले डांडिया की फ्री ट्रेनिंग भी हर बार की तरह दी गयी। यही वजह रही कि बेहद परफेक्शन के साथ डांडिया हुआ।प्रियंका मेहर भी डांडिया विद गढ़वाली फ्यूज़न को बेहद एन्जॉय करते हुए दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678